LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Aurangabad Crime News - औरंगाबाद पुलिस पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानिए किस वजह से अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Aurangabad Crime News - बीते 30 नवम्बर की देर शाम पूर्व पैक्स अध्यक्ष और नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की हत्या कर दी गई थी । औरंगाबाद पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन कर दिया है। इस कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad  - औरंगाबाद पुलिस ने नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की हत्या मामले का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश तथा वर्चस्व की लड़ाई में संजय सिंह की हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपी को  गिरफ्तार भी कर लिया है। पकड़े गए हत्या के आरोपियो की पहचान माली थाना क्षेत्र के खंभा ग्राम निवासी सत्यजीत गिरी उर्फ बाबु सत्या एवं एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के घुजा गांव निवासी कमेंद्र सिंह के रूप में की गई है। इनके पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। यह घटना 30 नवम्बर के देर शाम की है जिसमें माली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौरा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने पूर्व पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह को औरंगाबाद से घर लौटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दिया था। 

पुलिस अधीक्षक  ने बताया

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अमरीष राहुल ने बताया कि मृतक के पुत्र आकाश सिंह के फर्द बयान पर माली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई  थी । जिसके बाद  कांड को गंभीरता से लेते हुए औरंगाबाद  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन, आसूचना संकलन, मानव इंटेलिजेंस एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड का उद्भेदन किया गया जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुछताछ में अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि पूरी घटना का मास्टर माइंड राकेश गिरी एवं संजय गिरी है। 

सनौरा पुल पर घटना का अंजाम दिया 

घटना से पूर्व 25 नवंबर की शाम वाहन हटाने को लेकर मृतक संजय कुमार सिंह के समर्थक , संजय गिरी, राकेश गिरी, मंटू यादव, पिटू गिरी, विक्की गिरी एवं अन्य कई के साथ मारपीट किया गया था। जिसमें पिटू गिरी एवं सोनू गिरी जख्मी हो गए थे। जिसकी प्राथमिकी भी सम्बंधित थाने में दर्ज की गई थी । लेकिन बाद में संजय गिरी ने राकेश गिरी के साथ मिलकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हत्या की साज़िश रची थी। इस साज़िश में विक्की गिरी, सत्यजीत गिरी , कमेन्द्र सिंह, मंटू यादव एवं तीन अज्ञात लोग शामिल थे। इस दौरान 29 नवंबर को पूर्व पैक्स की हत्या का प्रयास किया गया। लेकिन वह सफल नही हो सका । उस रात सभी साज़िश कर्ताओं ने संजय गिरी के घर पर भोजन किया और  हत्याकांड के मास्टर माइंड राकेश गिरी द्वारा तय किया गया कि 30 नवंबर को हर हाल में हत्या को अंजाम देना है। इस मामले में अंकोरहा गांव से संतोष यादव एवं घुजा गांव से कमेंद्र सिंह ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष के लोकेशन की जानकारी दी। इस दौरान देर शाम घात लगाएं बैठे हत्या के आरोपियों ने सनौरा पुल पर घटना का अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। लेकिन औरंगाबाद पुलिस ने घटना के तह तक पहुच कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। शेष अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी बहुत जल्द ही सुनिश्चित कर लिया जायेगा।

औरंगाबाद से  दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट