LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

AURANGABAD CRIME - औरंगाबाद में नेशनल हाइवे पर कार-स्कॉर्पियों की टक्कर, हादसे में दंपती की मौत, साथ में मौजूद तीन बच्चों की हालत नाजुक

AURANGABAD CRIME - जिले के NH-139 पर बीती रात कार-स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। जिसमें कार में मौजूद दंपती की मौत हो गई। वहीं उनके साथ गाड़ी में तीन बच्चों की हालत नाजुक है। तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

  AURANGABAD CRIME  - औरंगाबाद में नेशनल हाइवे पर कार-स्कॉर्
सड़क हादसे में दंपती की मौत- फोटो : दीनानाथ मौआर

औरंगाबाद में एनएच 139 पर देर रात कार और स्कॉर्पियो की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जिसमें कार में सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं उनके तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में सिमरा थाना क्षेत्र के बैरांव गांव निवासी कुलदीप मेहता के 35 वर्षीय बेटे धीरज कुमार, 30 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी हैं। घायलों में बेटी शिवन्या कुमारी (10), सुहानी कुमारी (14) और बेटा आदित्य कुमार (9) शामिल है।

मामला रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव के पास का है। कुलदीप  पूरे परिवार के साथ डिजायर कार से अपने घर बरांव जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-139 औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ के घेउरा मोड़ के पास  सामने से आ रहे स्कॉर्पियो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना डायल-112 की पुलिस को दी गई। टीम पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद धीरज, ज्योति और शिवन्या को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दंपती की जमुहार मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।

बताया गया कि सभी औरंगाबाद से अपने घर बैरांव लौट रहे थे। एनएच-139 औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ के रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा मोड़ के पास घटना हुई।

NSIT
Nsmch

बिहार के औरंगाबाद में एनएच 139 पर एक बार फिर मौत का तांडव हुआ है. जहां कार सवार पति-पत्नी की सामने से आ रहे स्कॉर्पियो से टक्कर होने से मौत हो गई है. . जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.