LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Aurangabad crime - छठ पर्व के लिए देव जा रहे व्रतियों की ऑटो कुंए में गिरी, दो बच्चों की मौत, पांच घायल, कई अब भी पानी में फंसे

AURANGABAD CRIME - देव में छठ करने जा रहा व्रतियों से भरा एक ऑटो कुंए में गिर गया। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोगों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। जबकि अभी भी कई लोगों के कुंए में फंसे होने की बात कही जा रही है।

Aurangabad crime - छठ पर्व के लिए देव जा रहे व्रतियों की ऑटो
कुंए में गिरी छठ व्रतियों से भरी आटो- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad - बिहार के औरंगाबाद में  छठ व्रतियों से भरी ऑटो कुंए मे गिर गया है , जिसमे दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई है, वहीं पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं,सभी घायलों को ग्रामीणों द्वारा इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया गया है , जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद   सभी की स्थिति को गंभीर देखते बाहर रेफर कर दिया गया है। लोगों का कहना है कुंए में कुछ और लोगों  फंसे होने की सम्भावना है। लोगों ने मांग की है कि उन्हें बचाने के लिए कुंए का पानी निकाला जाए। वहीं एनडीआरएफ के टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। 

घटना   देव थाना क्षेत्र के चानपुर गांव के पास की है। हादसे के शिकार हुए सभी छठ व्रती थे जो भगवान भास्कर की नगरी देव में अपने बच्चे को मुंडन करने के लिए भगवान भास्कर की नगरी देव आ रहे थे। इसी बीच चैनपुर गांव के पास ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर कुंए में चल गया, हालांकि घटना के उपरांत मौके पर उपस्थि लोगो के शोरगुल पर काफी संख्या में लोग दौड़ पड़े और कई लोगों को अपने कपड़े के द्वारा कुंए से बाहर निकाला गया। 

ग्रामीणों का कहना था कि जिस बच्ची की मौत हो गई वह बच्ची भी जिंदा अवस्था मे बाहर निकली थी और उस समय मौके ओर एम्बुलेंस भी था लेकिन वह भाग गया  और उसके साथ 112 की पुलिस भी साथ मे थी वह भी मौके से भाग गया जिसके कारण इस बच्ची की मौत हो गई। जिसकी पहचान बरहेता गांव निवासी के रूप में किया गया है। जबरि रात भर लोगों को कुंए से निकालने के लिए लोग परेशान रहे। आज सुबह फिर एक बच्चे का शव निकाला गया। वहीं  , वही घायलो की पहचान आयुष कुमार उम्र 3 वर्ष पिता पप्पू चौधरी, ग्राम बरहेता

ज्योति कुमारी पिता विकास चौधरी ग्राम पर बरहेता, राजू कुमार 18 वर्ष पिता मुनी भुइँया ग्राम बरंडा, प्रिंस राज 13 वर्ष के रूप में की गई है। सभी ग्राम बरहेता सभी देव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कुआं सुखाने का मांग की है, साथ ही जिला तथा पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर ग्रामीणों ने कई आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना था कि जिला पदाधिकारी तथा पुलिस कप्तान मौके पर आए ताकि हम ग्रामीण उन्हें सचाई से अवगत करा सकें , कुछ लोगों का कहना था कि ग्रामीण फोन करते रह गए लेकिन पुलिस नहीं पहुंच सकी।

 जब पुलिस कप्तान को इस घटना की जानकारी दिया गया तब चार घण्टे बाद  देव थाना की पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम पहुंची और कुंए से एक बच्चे की शव को निकाला है, हालांकि ग्रामीणों कीं माने तो अभी और लोगो को कुए में फंसे होने की बात कर रहे हैं।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट