LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

AURANGABAD CRIME - चचेरी बहन के साथ संबंध और चोरी के संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

AURANGABAD CRIME - चचेरी बहन के साथ संबंध और चोरी की संपत्ति में बंटवारे को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले के दाउदनगर में बीते दिनों विकास हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान इसकी जानकारी दी।

   AURANGABAD CRIME - चचेरी बहन के साथ संबंध और चोरी के संपत
प्रेम प्रसंग में की युवक की हत्या- फोटो : दीनानाथ मौआर

AURANGABAD - दाऊदनगर में बीते मंगलवार को बिरई गांव के खेत से चौरी गांव निवासी दुर्गा चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हत्या में संलिप्त आरोपी की पहचान चौरी गांव निवासी प्रिंस कुमार एवं रंजन कुमार के रूप में किया गया है। इस दौरान उनके पास देसी कट्टा और कारतूस जब्त किया   गया है। 

दाउदनगर एसडीपीओ ऋषि कुमार ने बताया है कि यह मामला प्रेम प्रसंग तथा चोरी की  संपति बंटवारे में हुई विवाद के कारण हुई है। उन्होंने बताया है मृतक विकास कुमार और प्रिंस कुमार पूर्व में भी चोरी की कई मामले में जेल जा चुके हैं। प्रिंस कुमार ने स्वीकार किया है कि चोरी की गई संपत्ति में बंटवारे को लेकर या घटना का अंजाम दिया गया है।

डीएसपी ने बताया कि हत्या में शामिल रंजन कुमार विकास कुमार का अपना चचेरा भाई है। कुछ समय पहले रंजन को विकास कुमार ने अपने बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। था जिसको लेकर दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ गई थी। 

जिसको लेकर 29 अक्टूबर को प्रिंस कुमार और रंजन कुमार ने मिलकर विकास कुमार को करने का एक साजिश तैयार किया और विकास कुमार को चोरी करने के नाम पर बिरई गांव के बधार में ले गया और वह जाकर इन दोनों ने मिल कर विकास कुमार को गोली मार दिया था,

NSIT
Nsmch

वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि  दोनों अपराधियों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।