LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

BIHAR CRIME -फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे युवक को 40 लोगों ने घेरकर मार डाला, आपसी रंजिश बनी वजह

BIHAR CRIME - फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में 40 लोगों ने घेर लिया और उसे लाठी डंडे से तबतक मारते रहे जब तक कि वह बेहोश नहीं हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान चोट अधिक लगने से उसकी मौत हो गई।

BIHAR CRIME -फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे युवक को 40 लोगों ने घे

AURGANGABAD - आपसी रंजिश में लाठी डंडों से पीट पीटकर एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है।घटना खुदवां थाना क्षेत्र के मलवा गांव के लसड़ा मोड़ के पास की है । मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के बेल निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है । 

बताया गया किमृतक प्रिंस कुमार फुटबॉल मैच देखकर अपने गांव लौट रहा था तभी 35 से 40 की संख्या में रहे मनचलों ने अचानक प्रिंस पर हमला बोल दिया और लाठी डंडों से तबतक उसकी पिटाई करते रहे जबतक की वह खून से लथपथ होकर बेहोश नहीं हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर परिजनों ने आनन फानन उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर भेज दिया ।  

Diarch GO

मौत से पहले पुलिस को दिया बयान

मौत से पूर्व प्रिंस ने दिए बयान वारदात की पूरी बात बतायी है जो काफी भयावह है। परिजन उसे लेकर मगध मेडिकल कॉलेज गया पहुंचे जहां ज्यादा चोट होने की वजह से उसकी मौत हो गयी । मौत की सूचना पर आक्रोशित परिजनों ने इस मामले के सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी तथा उन्हें सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है । 

एसआईटी का किया गया गठन

इधर दाउदनगर के एसडीपीओ घटनास्थल पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी ली ।उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन किया गया है और फिलहाल पुलिस द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साथ ही साथ तकनीकी अनुसंधान भी जारी है । उन्होंने कहा कि दोषियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट