LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

BIHAR CRIME- बेटी की सगाई करने जा रहे पिता की सड़क हादसे में हुई मौत, विवाह का गीत गा रही महिलाओं में मच गया कोहराम

BIHAR CRIME - NH 139 पर ट्रक-ऑटो की टक्कर हो गई। जिसमें बेटी की सगाई के लिए जा रहे पिता की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे में दुल्हन और उसकी मां सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

BIHAR CRIME- बेटी की सगाई करने जा रहे पिता की सड़क हादसे में
बेटी की सगाई में जा रहे परिवार के साथ हादसा- फोटो : NEWS4NATION

ARWAL - पटना -औरंगाबाद एनएच- 139 पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां सगाई समारोह में जा रही ऑटो और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दुल्हन के पिता की मौत हो गई। जबकि दुल्हन सहित 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक सहित सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 

बेटी की थी सगाई

हादसा बनिया बिगहा गांव के समीप हुआ। बताया गया कि परासी थाना क्षेत्र के मसूदा गांव से आटो पर सवार होकर परिवार के 14 सदस्य सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। किंजर सूर्य मंदिर में सतेंद्र साव की पुत्री सिंपल कुमारी की सगाई पालीगंज थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी पप्पू साव के पुत्र पिंटू के साथ संपन्न कराया जाना था। पूरी तैयारी के साथ किंजर सूर्य मंदिर वर पक्ष के लोग भी पहुंच चुके थे।

Goal 2026

महिलाएं गा रही थी शादी के गीत, फिर मच गई चीख पुकार

सगाई की खुशी में महिलाएं शादी के गीत गाते हुए ऑटो पर जा रही थी, जैसे ही बनिया विगहा गांव के पास गाड़ी पहुंची,विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने आटो में जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें लड़की के पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद शादी वाले गीतों की जगह महिलाओं की चीख पुकार ने ले ली।

वहीं इस दर्दनाक हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर ग्रामीण और डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची, सभी 13 घायलों को आनन फानन सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से आठ लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया है ।

NSIT
Nsmch

दुल्हन सहित परिवार हुआ घायल

घायलों में मसूदा गांव की होनेवाली दुल्हन सिंपल कुमारी, उसकी मां कांति देवी, समेत गुड़िया देवी, कोमल कुमारी, सोनमती देवी, आशीष कुमार, रणधीर कुमार , चालक रणधीर कुमार के अलावा औरंगाबाद जिले के रफीगंज निवासी अशोक साव, रेशम कुमारी , रीता देवी शामिल हैं। गांव का ही  दिव्यांग चालक रणधीर कुमार ऑटो चला रहा था। वह भी घायल बताया जा रहा है। 

घटना के बाद काफी देर तक एनएच पर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने हंगामा व प्रदर्शन भी किया। घटना से परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई ।  वहीं एसडीओ ओमप्रकाश ,डीएसपी कृतिकमल, परिवहन पदाधिकारी देव ज्योति ,सदर थाना अध्यक्ष अली साबरी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया।