LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ARWAL NEWS - आरा मशीनों में हुई छापेमारी के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन, वन और भूमि सुधार विभाग के मंत्रियों का फूंका पुतला

ARWAL NEWS - आरा मशीनों में हुई छापेमारी के विरोध में सड़क प
आरा मशीनों में छापेमारी का विरोध- फोटो : कुंदन कुमार

ARWAL - आरा मशीनों में हुई छापेमारी के विरोध में  विश्वकर्मा चेतना मंच अरवल जिला संयोजक अजय विश्वकर्मा के अध्यक्षता में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने मंगलवार को सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। उन्होंने  वन एवं पर्यावरण विभाग अरवल एवं अंचल अधिकारी कुर्था के भ्रष्ट कार्य करने का आरोप लगाते हुए कुर्था बेनीपुर रोड़ स्थित पेट्रोल पंप से कुर्था बाजार,वीरेंद्र विद्रोही चौक होते हुए बस स्टैंड में प्रदर्शन करते हुये बिहार सरकार के वन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का पुतला दहन किया ।

 जहां प्रदर्शकारी वन पर्यावरण मंत्री एवं भूमि सुधार राजस्व मंत्री मुर्दाबाद, वन विभाग के भ्रष्ट पदाधिकारी व कुर्था सीओ को बर्खास्त करो जैसे गगनभेदी नारे लगाए। इस मौके पर कुर्था बस स्टैंड में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा चेतना मंच अरवल के संयोजक अजय विश्वकर्मा ने कहा कि बिगत दिनों वन विभाग अरवल एवं अंचल अधिकारी कुर्था के द्वारा रिश्वत के लिये न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद भी अवैध राशि नहीं देने के कारण विनोद मिस्त्री,रामजी मिस्त्री,श्रीराम मिस्त्री के आरा मिल पर न्यायालय के आदेश को  नजरअंदाज करते हुये छुट्टी के दिनों में अवैध तरीके से कुर्था में बिना नोटिस दिए आरा मशीनों पर छापेमारी एवं धांधली की गई। 

Diarch GO

जबकि उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि जबतक बिहार में आरा मिल लाइसेंस के लिए गठित राज्यस्तरीय कमिटी अंतिम रूप से फैसला नहीं करती है तबतक कोई भी कारवाई नहीं किया जाए। लेकिन वन विभाग के पदाधिकारी के इस गैरजिम्मेदाराना रवैया से जिले में लकड़ी व्यवसायियों में दहशत बना हुआ है। 

उन्होंने कहा कि अधिकांश आरा मिल मालिकों को कई वर्षों से लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया है। काफी दिन तक कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी वन विभाग द्वारा लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उनकी व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। 

NSIT
Nsmch

वहीं बसपा नेता कलेन्दर राम ने कहा कि लकड़ी व्यवसाय करने वाले विश्वकर्मा समाज के आरा मशीन संचालक नियम कानून के तहत पूरा करिटेरिया को फूल फील कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा है और रिश्वत के रूप में भारी भरकम राशि की मांग की जा रही है। 

लगातार किया जा रहा परेशान

हाल के दिनों में वन विभाग द्वारा लगातार आरा मिल मालिकों से अवैध वसूली का डिमांड किया जा रहा था और नहीं देने पर कई संचालकों पर कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि मैं जिला पदाधिकारी से मांग करता हूं कि जो सामान जप्त किया गया है उसे वापस दिलाने का कार्य करें। और भ्रष्ट अरवल रेंज पदाधिकारी एवं कुर्था सीओ पर विभागीय कारवाई की अनुसंशा की जाए। नहीं तो वन विभाग की धांधली के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। 

इस मौके पर भाकपा माले नेता सह जिपसदस्य महेश यादव,राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश पासवान,भाकपा माले नेता राजेश्वरी यादव,विनोद मिस्त्री,रामजी मिस्त्री,देवेन्द्र शर्मा, शिवशंकर शर्मा, गोपाल शर्मा, श्रीराम मिस्त्री,प्रमोद शर्मा सहित कई लोगों ने भी सभा को संबोधित करते हुए वन पर्यावरण मंत्री व भूमि राजस्व मंत्री का विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों पर कारवाई की मांग की।

REPORT - KUNDAN KUMAR