LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अरवल में युवक पर जानलेवा हमला,5 से 6 बदमाशों ने बुरी तरह पीटा, कार को भी किया क्षतिग्रस्त..स्थानीय पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई..

कुंदन कुमार पासवान ने लड़ाई का कारण बताया। उन्होंने जानकारी दी कि (पासवान समुदाय) और यादव समुदाय के बीच कई वर्षों से रंजिश चल रही है। जिसके कारण हम पहले भी उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं। इस घटना के पूर्व भी दिनांक 3 नवंबर 2024 को आरोपियों के खिलाफ

अरवल में युवक पर जानलेवा हमला,5 से 6 बदमाशों ने बुरी तरह पीट
दाउदनगर में चलती कार पर हमला!- फोटो : NEWS4NATION

Bihar crime news: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के निवासी पर अरवल में एक गाड़ी सवार पर दूसरे समूह के 5-6 लोगों ने हमला किया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक कुंदन कुमार पिता सुरेंद्र पासवान ने बताया कि वो आज सुबह (4 नवंबर) को अपनी कार से (संख्या BR24AE 6728)  से अपने किसी संबंधी से मिलने के लिए दाउदनगर से अरवल की ओर अपनी बहन के घर की तरफ जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में दिलावर नामक स्थान के पास एक सफेद रंग की ब्रेज़ा कार ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।

कुंदन कुमार ने अपने शिकायत पत्र में आगे बताया कि जिस गाड़ी ने पीछा करके उन पर हमला किया उसमें अमरजीत यादव, पिता (अशोक यादव), आशीष कुमार पिता (शिव गोविंद यादव), चंदन यादव पिता (स्वर्गीय राजकुमार यादव) और नीरज कुमार पिता (युगल यादव) सहित कुछ अन्य लोग थे। इसके अलावा और भी लोग थे, जिनका नाम उन्हें मालूम नहीं है। उन सभी ने मिलकर लाठियों पर हमला किया। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन और पैसे भी छीन लिए।

कुंदन कुमार पासवान ने बताया लड़ाई का कारण

कुंदन कुमार पासवान ने लड़ाई का कारण बताया। उन्होंने जानकारी दी कि (पासवान समुदाय) और यादव समुदाय के बीच कई वर्षों से रंजिश चल रही है। जिसके कारण हम पहले भी उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं। इस घटना के पूर्व भी दिनांक 3 नवंबर 2024 को आरोपियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं पुरानी रंजिश के चलते अब उनके जीवन पर खतरा मंडरा रहा है और उनके परिवार को डर के साए में जीने को मजबूर रहना पड़ा रहा है। पीड़ित कुंदन कुमार किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब हुए और बाद में स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी ने पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार भी कराया।