LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR CRIME - लेवी की डिमांड मानने से इनकार करने पर सड़क निर्माण कंपनी की पांच गाड़ियों में लगाई आग, घटना से इलाके में मचा हड़कंप

BIHAR CRIME - सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी की जेसीबी, बुलडोजर सहित पांच गाड़ियों में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिसमें कंपनी को एक करोड़ का नुकसान हुआ है। बताया कि कंपनी से कुछ दिन पहले लेवी की मांग की गई थी।

BIHAR CRIME - लेवी की डिमांड मानने से इनकार करने पर सड़क निर

ARWAL – जिले में 20 दिन से सड़क निर्माण कार्य में जुटी मां कामख्या कंस्ट्रक्शन की पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि आग किसने लगाई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकता है। वहीं कंपनी को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फिलहाल, जिस तरह से अगलगी की घटना हुई है, उसके बाद नक्सली हमले की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस की भी चिंता बढ़ गई है। 

बता दें कि करपी थाने से महज दो किलोमीटर दूर मखमिलपुर-करपी पथ पर स्थित पेट्रोल पंप पर इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा निवासी शैलेश कुमार की मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी को 12 माइल से करपी तक सड़क का निर्माण कार्य का कांट्रेक्ट मिला है। 20 दिन पहले कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू किया था। 

Diarch GO

काम पूरा  होने के बाद हर दिन पेट्रोल पंप परिसर में करते थे पार्क

सड़क निर्माण में आधा दर्जन जेसीबी, रोड रोलर, ट्रैक्टर आदि वाहनों को लगाया गया है। दिन भर काम के बाद गाड़ियों को उसी पथ में संचालित हमारा पेट्रोल पंप के परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। वहीं चालक अपने घर चले जाते हैं। गुरुवार को भी यही हुआ।

आधी रात में गाड़ियों में लगाई आग

मध्य रात्रि आधा दर्जन की संख्या में अपराधी पहुंचे और डीजल-पेट्रोल से बोरियों को नहाकर एक-एक कर पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जेसीबी, राड रालर, ट्रैक्टर समेत कुल पांच वाहन धू-धूकर जल गए। पंप पर लगे सीसीटीवी में बदमाशों की सारी करतूत कैद हो गई, फुटेज में तीन युवक वाहनों में लगाते दिख रहे हैं। सूचना पर पुलिस व अग्निशमन कर्मी पहुंचे, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया, अन्यथा आग की चपेट में पेट्रोल पंप के आने से बड़ा हादसा हो सकता था।

NSIT
Nsmch

कंपनी से मांगी गई थी लेवी

वहीं घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले कंपनी के मुंशी को फोन कर कुल लागत का 10 परसेंट लेवी देने की मांग की गई थी, अन्यथा परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। कंपनी ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

दिव्यांग ऑटो वाले को लिया हिरासत में

पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। जिसमें लेवी की मांग करनेवालों मेंएक दिव्यांग आटो चालक का नाम सामने आया है।, उसी के मोबाइल नंबर से कंपनी के मुंशी से लेवी मांगी गई थी। करपी थाना क्षेत्र के मुरारी गांव निवासी आटो चालक समेत आधा दर्जन अन्य संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।