LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : अरवल पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक किया बरामद

Bihar News : अरवल पुलिस शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए दो धधेबाजों को गिरफ्तार किया है. वहीँ पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. गिरफ्तार तस्करों से पुलिस ने चोरी की 3 बाइक भी बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : अरवल पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो धं
चोरी की 3 बाइक बरामद - फोटो : KUNDAN

ARWAL : अरवल जिले के कुर्था थाना की पुलिस ने रविवार रात्रि में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुर्था थाना क्षेत्र स्थित कुतुपूर गाँव से 85 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  इनके पास से चोरी के तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कुर्था थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 85 लीटर महुआ निर्मित देशी शराब जप्त किया गया तथा दो शराब तस्कर कुतुपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार पिता दुखन राम एवं मूनटन कुमार पिता लालमन राम को गिरफ्तार किया गया है।

Goal 2026

साथ ही इन लोगों के पास से चोरी के तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। बरामद मोटरसाइकिल दानापुर थाना कांड संख्या 959/24, मसौढ़ी थाना कांड संख्या 844/24, तथा खिजरसराय थाना कांड संख्या 187/23 का है। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,अपर थानाध्यक्ष शमशेर आलम, पीएसआई रिंकू कुमारी,स्मिता उपाध्याय एएसआई चंद्रदेव महतो सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट