LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Bihar by election result: बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ का फाइनल रिजल्ट क्या? जानिए...कौन कहां से जीता, कहां से किसकी हुई हार

Bihar by election result: बिहार के चारों विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एनडीए 4-0 से आगे चल रही है। एनडीए के सभी प्रत्याशी अपने सीट से बढ़त हासिल की है।

Bihar by election result
Bihar by election result- फोटो : social media

Bihar by election result:  बिहार विधानसभा के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का मतगणना लगभग खत्म होने वाली है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। बिहार के उपचुनाव रिजल्ट की बात करें तो एनडीए 4-0 से आगे चल रही है। इमामगंज और तरारी में तो बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली हैं। वहीं बेलागंज में भी जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत तय मानी जा रही है केवल अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। रामगढ़ में भी बीजेपी बढ़त बनाई हुई है।  बता दें कि, बिहार के चार तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। वहीं आज यानी 23 नवंबर को मतगणना जारी है।

इमामगंज में दीपा मांझी जीतीं

इमामगंज विधानसभा उपचुनाव परिणाम की बात करें तो यहां से हम संरक्षक जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने जीत दर्ज कर लिया है। दीपा मांझी लगभग 7300 वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने 13 राउंड की गिनती के बाद राजद के रौशन मांझी के मुकाबले निर्णायक वोट हासिल किया. दीपा मांझी को 11 राउंड की गिनती के बाद 45523 वोट आया और राजद के रौशन मांझी को 41651 वोट आए. ऐसे में जहाँ 11वें राउंड में दीपा ने 3872 वोटों की बढत हासिल की। वहीं 13 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद दीपा मांझी ने करीब 7300 वोटों की बढत हासिल कर मुकाबला जीत लिया. हालाँकि उनके वोटों पर अंतिम घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की जाएगी। 

Diarch GO

बेलागंज से मनोरमा देवी की जीत 

बेलागंज में जदयू का जादू चला है। जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने जीत दर्ज कर लिया है। वो करीब 20 हजार वोट से बढ़त हासिल कर मुकाबले को जीत लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। बता दें कि जदयू की मनोरमा देवी ने राजद के 34 साल के किले को ध्वस्त कर दिया है। राजद 34 साल से बेलागंज की सीट पर जीत दर्ज कर रही थी। अब बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी ने जीत दर्ज की हैं। राजद को बेलागंज में बड़ा झटका लगा है। 

तरारी में खिला कमल

तरारी विधानसभा सीट उपचुनाव परिणाम की बात करें तो तरारी में कमल खिल गया है। तरारी में सुनील पांडे का बेटा विशाल प्रशांत ने करीब 10 हजार मतों से जीत दर्ज किया है। हालांकि इसका आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। बता दें कि तरारी में भाजपा के विशाल प्रशांत का मुकाबला सीपीआई(एमएल) के राजू यादव से था। तरारी में 12 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने 10507 मतों से जीत हासिल कर ली है। विशाल प्रशांत को 78563 वोट मिले। वहीं दूसरे नबंर पर सीपीआई(एमएल) प्रत्याशी राजू यादव दूसरे नबंर पर रहे। इन्हें 68057 वोट मिला। जबकि जनसुराज उम्मीदवार किरण सिंह पहले ही राउंड से मुकाबले से बाहर दिखीं 12 और अंतिम राउंड की गिनती खत्म होने के बाद उन्हें सिर्फ 5592 मत मिले हैं।

NSIT
Nsmch

रामगढ़ में तेजस्वी को लगा बड़ा झटका

रामगढ़ में लालू यादव की पार्टी राजद को झटका लगा है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राजद प्रत्याशी कहीं से मुकाबले में नहीं टिके। राजद के अजित कुमार सिंह को रामगढ़ में तीसरे नबंर पर संतोष करना पड़ा। रामगढ़ में मुख्य मुकाबला बसपा और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच रहा। दोपहर करीब 12.30 बजे तक भाजपा और बसपा में कांटे का मुकाबला चलता रहा। चुनाव आयोग के अनुसार 11 राउंड की गिनती खत्म हो गई है। जिसमें बसपा के सतीश यादव ने 60133 वोट हासिल किया। वहीं भाजपा के अशोक सिंह को 61910 वोट मिले हैं। इस तरह बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने 1777 वोट से बढ़त बना रखी है।