LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Weather:बिहार में दशहरा पूजा पर मंडरा रहे बारिश के 'बादल', इन जिलों में नवरात्र का मजा हो सकता है किरकिरा , गड़गड़ाहट के साथ हो सकती है रिमझिम बरसात

 Bihar Weather:बिहार में दशहरा पूजा पर मंडरा रहे बारिश के 'ब

BIHAR WEATHER:  शक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्री की आराधना हो रही है. वहीं  मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार को बिहार में बारिश परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तरी भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से औसतन तीन किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है.इसका  प्रभाव बिहार पर पड़ेगा  इससे दशहरा के मेले के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत पूरे राज्य में आज यानी बुधवार से मौसम पलटी मारेगा. मॉनसून बिहार से  तीन से चार दिन में पूर्णत लौट जाएगा. इससे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी.अब रात में गुलाबी ठंड भी लगने लगेगी.

बिहार में  मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है. बंगाल की खाड़ी में कोई मौसमी गतिविधि होने से बिहार के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार सूबे का  दिन का तापमा तापमान 24 डिग्री से.  से 33 डिग्री से.  के बीच रहने की उम्मीद है.

Goal 2026

दशहरा  बाढ़ पीड़ितों के लिए बेहद दर्दनाक है. कोसी पश्चिमी बांध के कारण आई बाढ़ ने सैकड़ों परिवारों को अपने गांव छोड़ने और तटबंधों और सड़कों पर ही दशहरा का उत्सव मना रहे हैं.  7 सितंबर की रात पश्चिमी कोसी बांध से आई बाढ़ ने नवरात्र पूजा में खलल  डाला है.  बाढ़ पीड़ित अब सड़कों और तटबंधों पर हीं दशहरा मना रहे हैं.

बहरहाल बिहार में मानसून समाप्ति की ओर है. हालांकि मेघगर्ज यानी वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. उसके बाद बारिश की समाप्ति है. एक-दो जिलों को छोड़ दें तो बिहार में बारिश होने की उम्मीद कम हैमौसम विभाग के अनुसार असम के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन होने की वजह से बिहार में बारिश की संभावना बेहद कम हो गई है. नवरात्र में कहीं मौसम साफ रहेगा तो कहीं हल्की बारिस की संभावना है

NSIT
Nsmch