LATEST NEWS

  • 8th Pay Commission
  • 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में बढ़ सकती है बेसिक सैलरी? जानें कर्मचारी संगठनों की मांग

  •  Bank of Baroda Offer
  • Bank of Baroda Offer: दिवाली पर बैंक ऑफ बड़ौदा का खास ऑफर, होम और कार लोन पर जानें

  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक दिलचस्पी
  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव तक, बिहार के 7 नेता जो MLC बनकर बने

  • Samastipur News
  • Samastipur News: बिहार के गांव में आसमान से गिरा अनजान डिवाइस, पैराशूट जैसी डोर से मची हलचल

Bihar Weather: बिहार में धीरे-धीरे बढ़ रहा सर्दी का जोर, 9 जिलों में ठंडी हवा के साथ घना कोहरा भी छाया

बिहार में सर्दी का प्रभाव बढ़ रहा है, अगले 5 दिनों के दौरान सूबे के अधिकांश हिस्सों में न्यनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। इसके साथ ही सूबे के अलग-अलग हिस्सों में भी कोहरे का प्रकोप दिखने की संभावना है।

BIHAR WEATHER
धीरे-धीरे बढ़ रहा सर्दी का जोर- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है। तेज सर्दी के चलते लोगों की सुबह देर से होने लगी है। वहीं अलसुबह घरों से निकलने वाले लोग अब गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। मौसम में आ रहे इस बदलाव से सर्दी का जोर और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फवारी पछुआ हवाओं के जोर से बिहार में सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। कश्मीर घाटी में बर्फवारी से सर्दी अपने परवान पर होगी। तो बिहार के कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

राजधानी पटना समेत प्रदेश में तीन दिनों तक पछुआ के प्रभाव से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सूबे के उत्तरी इलाकों में मध्यम दर्जे के कोहरा का प्रभाव बना रहेगा, जबकि पटना सहित अन्य जिलों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता एक हजार मीटर से कम रहने के आसार है। 

मौसम विभाग ने बिहार में 18 नवंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों, खासकर उत्तरी बिहार में, सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों तक इस स्थिति में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

कोहरे के साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। मोतिहारी, सीवान, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी जैसे जिले कोहरे की चपेट में हैं।

NSIT
Nsmch

बिहार की आबोहवा दूषित होते जा रही है। सूबे में  ठंड बढ़ने के साथ हीं कई जिलों की हवा जहरीली हो चुकी है। पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों की हवा दम घोंटू बन चुकी है। हालत यह है कि पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार चला गया है तो हाजीपुर में तो AQI लेबल 400 के करीब पहुंच गया है। अन्य महानगरों के बाद अब मुजफ्फरपुर की हवा भी हुई दूषित सड़कों पर अब लोग मास्क लगा कर चलने को मजबूर हैं।मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।