LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

  • Nawada Polls Police
  • Bihar MLC Election: नवादा में मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में जुटी भीड़, पुलिस ने दिखाई

Bihar Weather: बिहार में दिखाई देने लगी सर्दी की रंगत, पटना समेत इन 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी, चक्रवाती तूफान फेंगल का सूबे पर नहीं पड़ेगा असर

बिहार के 13 जिलों के सिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ हीं कहा है कि चक्रवाती तूफान फेंगल का बिहार में असर नहीं दिखेगा. शनिवार या रविवार से दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है.

BIHAR NEWS
13 जिलों के लिए अलर्ट जारी- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather: ला नीना सक्रिय होते ही बिहार में अब सर्दी की रंगत दिखाई देने लगी है।मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि चक्रवाती तूफान फेंगल का असर बिहार में नहीं दिखेगा. शनिवार या रविवार से दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब फेंगल  30 नवंबर की सुबह तमिलनाडु और पुदुचेरी तट के पास कराईकल एवं महाबलीपुरम के बीच पार कर सकता है. हालांकि इसका प्रभाव बिहार में नहीं पड़ेगा लेकिन कुछ क्षेत्रों में जैसे गया, नवादा, जमुई, नालंदा, पटना, औरंगाबाद और रोहतास में हल्के या मध्यम स्तर के बादल छाए रह सकते हैं.  राजधानी पटना में बीती रात  सर्द रात रही और पारा दो डिग्री से ज्यादा गिरने पर शहरवासियों को अब सर्द मौसम का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन में दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने व सर्दी का जोर बढऩे की संभावना जताई है।

पटना, गया, जहानाबाद, बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, कटिहार, सारण, बक्सर, भोजपुर में कोहरे के साथ ही तापमान में  गिरावट का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में तापमान में गिरावट जारी है। वर्तमान में, न्यूनतम तापमान सामान्यतः 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। इससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है और यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। विशेषकर रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

NSIT
Nsmch

 वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में सुबह के साथ रात में भी कुहासे का असर रहेगा. इसके अलावा उत्तर बिहार के ज्यादातर जिले और दक्षिण बिहार में पटना, नालंदा, गया एवं आरा में सुबह के समय मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा.