LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Hindu Swabhiman Yatra: पप्पू यादव को गिरिराज सिंह का करारा जवाब,कहा- मैं लाश पर नहीं बल्कि जिन्दा लोगों की छाती होकर हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर निकला हूं

Hindu Swabhiman Yatra: गिरिराज सिंह का पप्पू यादव पर निशाना, पप्पू का नाम ना लेते हुए तंज कसते हुए कहा कि पूर्णिया में लोग कह रहे हैं कि मेरे लाश से गुजरना होगा.मैं लाश पर नहीं बल्कि जिन्दा लोगों की छाती होकर हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर निकला हूं

गिरिराज सिंह का पप्पू यादव पर निशाना

Hindu Swabhiman Yatra: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान अररिया जिले में पहुंचकर विभिन्न राजनीतिक नेताओं पर तीखे हमले किए। इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समुदाय को एकजुट करना बताया गया है, और गिरिराज सिंह ने इस संदर्भ में पप्पू यादव पर भी निशाना साधा।

 गिरिराज सिंह ने सांसद पप्पू यादव का नाम ना लेते हुए तंज कसा और कहा कि पूर्णिया में लोग कह रहे हैं कि मेरे लाश से गुजरना होगा. गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं लाश पर नहीं बल्कि जिन्दा लोगों की छाती होकर हिन्दु स्वाभिमान यात्रा पर निकला हुँ. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अररिया ठाकुरबाड़ी में भगवान श्री कृष्णा की आरती में शामिल हुए जहाँ स्वामी दीपांकर जी महराज ने भी मंदिर में आरती पूजा की. इस मौके पर अररिया बाजार के लोगों ने गिरिराज सिंह को माला पहना कर स्वागत किया वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने तलवार प्रदर्शन भी किया. 

गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी यात्रा का मुख्य संदेश यह है कि यदि हिंदू समाज बंटता है, तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने पप्पू यादव को चेतावनी दी कि अगर वह इस यात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गिरिराज ने यह भी कहा कि उनकी यात्रा का चुनावी राजनीति से कोई संबंध नहीं है, बल्कि यह हिंदुत्व की रक्षा के लिए है।

साथ ही, गिरिराज सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि किशनगंज में हिंदुओं की बेटियों को तंग किया जाता है और वहां धार्मिक भावनाओं का अपमान किया जाता है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह महादेव से यह नहीं कहने गए हैं कि वह हिंदू परिवार में पैदा हुए हैं, बल्कि उनका लक्ष्य हिंदुओं को एकत्रित करना है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राकेश कुमार भगत