LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

BIHAR WEATHER:बिहार में दशहरा के मेले में मौसम करेगा खेला, इन इलाकों में रिमझिम बारिश के आसार

दशहरा के मेले के दौरान कई स्थानों पर बारिश

BIHAR WEATHER:शक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्र के आठवें दिन मां मां महागौरी की आराधना हो रही है. वहीं  मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को बिहार के लोग बारिश से परेशान हो सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तरी भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से औसतन तीन किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है.इसका प्रभाव बिहार पर पड़ने से दशहरा के मेले के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत पूरे राज्य में आज यानी गुरुवार को मौसम पलटी मारेगा.वहीं मॉनसून बिहार से  तीन से चार दिन में पूर्णत विदा हो जाएगा. इससे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. मौसम को बदलते तेवर से अब रात में गुलाबी ठंड भी लगने लगी है.

गोपालगंज, सीवान, बक्सर, आरा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और गोपालगंज में आज बारिश की संभावना है. वहीं पटना और आसपास के इलाकों में आज दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को हल्की गर्मी और उमस महसूस होगी. वहीं साझ ढ़लते हीं हवा का रुख बदलने से  बादल छाने से मौसम सामान्य हो जाएगा. पुरवा हवा के प्रवाह के कारण रात के तापमान में गिरावट आ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार को सूबे के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. बांका, भागलपुर सहित पांच जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. यहां रात होते होते बारिश की फुहारें पड़ सकती है.