Bihar Weather: सर्द पछुआ हवा से बिहार में तेजी से गिर रहा तापमान, ठंड को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। सूबे के कई जिलों में ठंड बढ़ती जा रही है।ठडी हवाएं सुबह और शाम के समय कंपकंपी छुड़ाने लगी हैं। बिहार के कई इलाकों में सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान का पारा लुढ़क गया। वायु गुणवत्ता बेहद खराब ब

Bihar News
बिहार में तेजी से गिर रहा तापमान- फोटो : social Media

Bihar Weather: बिहार में इस समय ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सर्द हवाएं पूरे राज्य में दस्तक दे चुकी हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। दिन में मौसम थोड़ा सामान्य रहता है, लेकिन सूर्यास्त के साथ ही कनकनी बढ़ जाती है। रात के तापमान में तो और भी अधिक गिरावट देखने को मिल रही है।सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जो दिन के समय धीरे-धीरे छंट जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से ठंड में और भी अधिक वृद्धि होने की संभावना है। तेज हवाएं और तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर और गहरा होगा।मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में कमी के कारण ही ठंड बढ़ रही है। सर्द हवाएं और तापमान में गिरावट मिलकर ठंड का असर बढ़ा रही है।

Diarch GO


कोहरे के साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है।पटना, गया, जहानाबाद, बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, कटिहार, सारण, बक्सर, भोजपुर में कोहरा छाया रहने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

 राज्य के सभी जिलों में सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, जिससे सर्दी का प्रभाव काफी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके आस पास समुंद्र तल से औसत ड़ेढ़ किमी उपर बना हुआ है। एक और चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व बांग्लादेश और उसके आस पास के क्षेत्रों में समुंद्र तल से औसत ड़ेढ़ किमी उपर स्थित है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान बिहार के मौसम में  बदलाव होने की संभावना  है।