LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Bihar Weather: बिहार में लुढ़का तापमान का पारा, कई जिलों में कोहरे का साया, 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

पटना समेत पूरे बिहार में तेज पछुआ हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है।

बिहार में बढ़ी ठंड, कोहरा छाया
बिहार में बढ़ी ठंड, कोहरे का प्रकोप- फोटो : Hiresh Kumar

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में तेज पछुआ हवाओं के चलने से मौसम में अचानक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बहुत घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की है और पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7  जिलों सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना सहित कई अन्य जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाया रहा है। आने वाले दिनों में कोहरा और घना हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह और शाम में आर्द्रता का स्तर अधिक होने के कारण कोहरे का असर बढ़ रहा है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है, जिससे रातें और अधिक ठंडी हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसारआने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। रात को तापमान में गिरावट होगी और हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। सुबह में कोहरा छाए रहने के बाद दिन में धूप निकलने की संभावना है।