LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Bihar weather: बिहार में सर्दी ने दे दी दस्तक, 8 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट,लोगों से सावधान रहने की अपील

बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. दिन में हल्की गर्मी तो रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. ऐसे में बिहार मौसम विभाग ने 8 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

अब तेजी से बदलेगा बिहार का मौसम

Bihar Weather बिहार में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। राज्य में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास होने लगा है। खासकर सुबह और शाम के समय ग्रामीण इलाकों में लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में पुरवा हवा चलने के कारण आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। कटिहार, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया और अररिया जैसे जिलों में बारिश की अधिक संभावना जताई गई है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर कुहासा भी छा सकता है।

तापमान में गिरावट के साथ राज्य में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, नमी युक्त हवा के प्रवेश से कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम के लिए तैयार रहें। गर्म कपड़े साथ रखें और बारिश के लिए भी तैयार रहें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

NSIT
Nsmch

: अरब सागर में बन कम वायुदाब क्षेत्र समेत बिहार में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्दी की आहट का अहसास अब प्रदेशवासियों को होने लगा है। हालांकि कई जिलों में अब भी दिन में पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है लेकिन आगामी तीन दिन में कई जिलों में बारिश होने की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते माना जा रहा है कि सप्ताह के अंत तक सूबे में दिन और रात में पारा सामान्य अथवा उससे कम दर्ज होना शुरू हो जाएगा।

 बिहार में ठंड की आहट शुरू हो गई है. पटना सहित राज्य के 17 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है. पारा गिरने से सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है. अगले हफ्ते से पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी. इससे सिहरन बढ़ेगी.मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बिहार के औसत तापमान में विशेष कमी के आसार नहीं हैं। वहीं, अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी.