LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Bihar Weather: बिहार में दिन के तापमान गिरावट जारी, सूबे में पड़ने वाली वाली है कड़ाके की ठंड, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

Bihar Weather:मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से ठंड में और भी अधिक वृद्धि होने की संभावना है। तेज हवाएं और तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर और गहरा होगा।

BIHAR NEWS
सूबे में पड़ने वाली वाली है कड़ाके की ठंड- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather: बिहारमें इस समय ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है, सर्द हवाएं पूरे राज्य में दस्तक दे चुकी हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।  पटना समेत कई जिलों में तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। दिन में मौसम थोड़ा सामान्य रहता है, लेकिन सूर्यास्त के साथ ही कनकनी बढ़ जाती है। रात के तापमान में तो और भी अधिक गिरावट देखने को मिल रही है।सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जो दिन के समय धीरे-धीरे छंट जाता है।


 राज्य के सभी जिलों में सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, जिससे सर्दी का प्रभाव काफी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके आस पास समुंद्र तल से औसत ड़ेढ़ किमी उपर बना हुआ है। एक और चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व बांग्लादेश और उसके आस पास के क्षेत्रों में समुंद्र तल से औसत ड़ेढ़ किमी उपर स्थित है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान बिहार के मौसम में  बदलाव होने की संभावना  है।प्रदेश में सर्दी का यह दौर आगामी सप्ताह में और तीव्र हो सकता है। तैयार रहें और ठंड से बचाव के उपाय पहले से सुनिश्चित करें।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से ठंड में और भी अधिक वृद्धि होने की संभावना है। तेज हवाएं और तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर और गहरा होगा।मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में कमी के कारण ही ठंड बढ़ रही है। सर्द हवाएं और तापमान में गिरावट मिलकर ठंड का असर बढ़ा रही है।

NSIT
Nsmch

पटना, गया, जहानाबाद, बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, कटिहार, सारण, बक्सर, भोजपुर में कोहरे के साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है।