LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

  • Nawada Polls Police
  • Bihar MLC Election: नवादा में मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में जुटी भीड़, पुलिस ने दिखाई

Bihar Weather: कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा बिहार, आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी…

29 नवंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की उम्मीद है जिसके कारण बिहार में ठंड बढ़ सकती है।न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना है।

BIHAR NEWS
ठंड से ठिठुर रहा बिहार- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather: ला नीना सक्रिय होते ही बिहार में अब सर्दी की रंगत दिखाई देने लगी है। बीती रात मधुबनी में पारा लुढक़ने पर लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। वहीं सीतामढ़ी, दरभंगा जिले में बीती रात पारा स्थिर रहा, लेकिन सर्दी के तेवर तीखे रहे। राजधानी पटना में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा दो डिग्री से ज्यादा गिरने पर शहरवासियों को अब सर्द मौसम का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन में दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने व सर्दी का जोर बढऩे की संभावना जताई है।

पटना, गया, जहानाबाद, बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, कटिहार, सारण, बक्सर, भोजपुर में कोहरे के साथ ही तापमान में  गिरावट का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में तापमान में गिरावट जारी है। वर्तमान में, न्यूनतम तापमान सामान्यतः 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। इससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है और यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। विशेषकर रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

NSIT
Nsmch