LATEST NEWS

  • 8th Pay Commission
  • 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में बढ़ सकती है बेसिक सैलरी? जानें कर्मचारी संगठनों की मांग

  •  Bank of Baroda Offer
  • Bank of Baroda Offer: दिवाली पर बैंक ऑफ बड़ौदा का खास ऑफर, होम और कार लोन पर जानें

  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक दिलचस्पी
  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव तक, बिहार के 7 नेता जो MLC बनकर बने

  • Samastipur News
  • Samastipur News: बिहार के गांव में आसमान से गिरा अनजान डिवाइस, पैराशूट जैसी डोर से मची हलचल

Bihar Weather: नखरे दिखाने के बाद बिहार में कंपकंपाएगी ठंड, आने वाले सप्ताह में और गिरेगा तापमान का पारा , अब होने लगा गुलाबी सर्दी का अहसास

बिहार में ठंडी हवाओं और कोहरे की दस्तक ने लोगों को सर्दियों का अहसास कराना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर के बाद बिहार में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

बिहार में कंपकपाएगी ठंड
बिहार में कंपकपाएगी ठंड- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है। सुबह स्वेटर की जरुरत महसूस की जाने लगी है।पटना में सुबह चारों ओर कोहरा छाया रहा। दिन में धूप में भी कम तल्खी थी। पछुआ हवा ने ठंड को बढ़ा दिया है। 

 14 नवंबर को आये नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।उइस विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर से बिहार  में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार  सुबह और शाम धुंध का असर रहेगा और सर्दी भी बढ़ती चली जाएगी। वहीं  जमुई, समस्तीपुर, सीतामढ़, मधुबनी जिले के कुछ इलाकों में सघन कोहरा देखने को मिल सकता है।