LATEST NEWS

  • Amitabh Bachchan-Diljit Dosanjh Threats
  • Amitabh Bachchan-Diljit Dosanjh Threats: अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,

  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव संपन्न: मोकामा विधानसभा क्षेत्र में पड़े 2,839 वोट, 18 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद
  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव संपन्न: मोकामा विधानसभा क्षेत्र में पड़े 2,839 वोट, 18 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों

  • बिहार विधान परिषद चुनाव: 5 सीटों पर एनडीए को बढ़त के आसार, अनंत सिंह के विरोध के बाद भी नीरज कुमार का पलड़ा भारी
  • बिहार विधान परिषद चुनाव: 5 सीटों पर एनडीए को बढ़त के आसार, अनंत सिंह के विरोध के बाद

  • Bigg Boss 20
  • Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे पर किया कमेंट, बॉडी शेमिंग को लेकर विवाद

  • 8th Pay Commission
  • 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में बढ़ सकती है बेसिक सैलरी? जानें कर्मचारी संगठनों की मांग

Bihar Weather: बिहार में अब पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, सर्दी के तेवर हुए तीखे, 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar Weather:बिहार में ठंड ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. कई जिलों में सुबह और शाम को चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण लोग कंपकंपाने को मजबूर हैं.इस बार सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

BIHAR NEWS
हाड़ कंपा देने वाली ठंड- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather: बिहार में ठंडी हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. दिसंबर मध्य से जनवरी तक बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. आने वाले दिनों में पहाड़ों से आने वाली हवाओं के  कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

रविवार को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है.पटना सहित बिहार के 16 शहरों के तापमान में गिरावट आई है.सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। इससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहता है. विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. 

आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. सूबे में शाम छह से आठ बजे के बीच तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस गिर जा रहा है. रात दस बजे के बाद तापमान काफी गिर जा रहा है. सुबह आठ बजे तक खासी  ठंड रह रही है.

शनिवार की रात तापमान का पारा लुढ़कना शुरु हो गया. चिकित्सक लोगों को मौसम के प्रति सावधान रहने की चेतावनी दे रहे हैं. बिहार में  सर्दी का सितम महसूस किया जा रहा है. सुबह-सुबह घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और गिरना शुरू हो जाएगा. इससे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी. साथ ही पश्चिमी हवाओं के जोर से प्रदेश में शीतलहर भी चलेगी.

NSIT
Nsmch