LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Bihar Teacher News: बिहार में 1.4 लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी, नियुक्ति पत्र देने के लिए जिलेवार अधिकारियों की हुई तैनाती, इन सात जिलों के शिक्षकों को अभी करना होगा इंतजार

Bihar Teacher News:बिहार में 1.4 लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है लेकिन सात जिलों के शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा.

Good news for teachers
शिक्षकों के लिए खुशखबरी- फोटो : symbolic

Bihar Teacher News: बिहार में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 1.4 लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया में तेज हो गई है.  शिक्षा विभाग ने इस नियुक्ति प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी को तैनात किया है. ये अधिकारी जिला मुख्यालय से निर्देशित होकर प्रखंड स्तर पर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करके काउंसलिंग पूरी करने वाले 200 निकाय शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. यह राज्य स्तरीय मुख्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह 20 नवंबर को अधिवेशन भवन में आयोजित होगा. 

राज्य सरकार 1.14 लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने जा रही है. अधिकांश जिलों में जिला पदाधिकारी 200-200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. हालांकि, गया, भोजपुर, कैमूर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली और मुजफ्फरपुर जिलों में स्थानीय निकाय के शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र बाद में दिया जाएगा.

विभाग के अनुसार, स्थानीय निकाय के शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा में दिए गए विकल्प के अनुसार जिले आवंटित किए गए हैं. फिर भी, इन्हें पहले से पदस्थापित जिले से ही औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

अधिकांश जिलों में जिला पदाधिकारी 200-200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. प्रमंडलीय मुख्यालयों में जिला पदाधिकारी नियुक्ति पत्र समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त को भी आमंत्रित कर सकते हैं. शेष शिक्षकों को प्रखंड मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.

NSIT
Nsmch

 सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण और काउंसलिंग पूरी करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र की पीडीएफ डीईओ के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ उपलब्ध कराई जाएगी.

इस नियुक्ति के बाद ये शिक्षक 'विशिष्ट अध्यापक' के रूप में मान्य होंगे और उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग से नियुक्त शिक्षकों के समान सरकारी सुविधाएं प्राप्त होंगी.

नियुक्ति पत्र देने के लिए  जिलेवार अधिकारियों की तैनाती की गई है. शिक्षा विभाग ने समस्तीपुर में निगरानी लिए शिक्षा सचिव बैधनाथ यादव को तो माध्यमिक शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह को जहानाबाद में नियुक्त किया है. मध्याह्न भोजन निदेशक विनायक मिश्र को दरभंगा तो  पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध निदेशक अभय कुमार झा को पूर्णिया के लिए नियुक्त किया है.